मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में परिवार नियोजन की नई वैक्सीन इंप्लांट लगवाने में महिलाएं रुचि दिखा रही हैं। परिवार नियोजन के अन्य साधनों की अपेक्षा महिलाएं इस इंजेक्शन को लगवा रही हैं। स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ सुषमा आलोक का कहना है कि इस इंजेक्शन से महिलाएं अपने को ज्यादा सुरक्षित मान रही हैं। जुलाई से दिसंबर तक सदर अस्पताल में 152 महिलाएं इंप्लांट इंजेक्शन लगवा चुकी हैं। सदर अस्पताल में किस डॉक्टर ने कितनी महिलाओं को यह इंजेक्शन लगाया, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दिसंबर में डॉ प्रेरणा सिंह ने 25, डॉ सुषमा आलोक ने 27 महिलाओं को इंप्लांट इंजेक्शन लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.