जमशेदपुर, जून 11 -- द चैलेंज इनिशिएटिव (टीसीआई) कार्यक्रम के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर सिटी ग्रेजुएशन मीटिंग आयोजित की गई। इसमें पीएसआई इंडिया द्वारा प्रदान की जा रही तकनीकी सहायता से संचालित नगरीय परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने की। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा पहुंच को सुदृढ़ करना आवश्यक है। सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को समर्पण तथा प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की प्रगति निरंतर बनी रहे और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल किया जाए।बैठक यह भी पढ़ें- परिवार नियोजन कार...