सासाराम, जनवरी 1 -- सासाराम, एक संवाददाता। जिले में नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी संजीव कुमार मधुकर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम तहत नव विवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक व प्रेरित के लिए उपहार दिया जाएगा। इसमें परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...