बलरामपुर, फरवरी 17 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के ग्राम पंचायत भंगहा कला व नंदमहरा में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रचार वाहन के माध्यम से शैक्षिक फिल्म दिखाकर ग्रामीण महिलाओं को कम उम्र में विवाह के दुष्परिणाम और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वाहन पर प्रदर्शित संदेश "इतनी भी क्या जल्दी है" के जरिए बाल विवाह से बचने का आह्वान लोगों से किया गया। कार्यक्रम में परिवार नियोजन काउंसलर सिद्धार्थ गौतम, प्रभावती, फूलमती, पुष्पा व युवराज ने महिलाओं एवं नवविवाहित दंपतियों को दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही अनचाहे गर्भ से बचाव के सुरक्षित उपायों की भी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान...