परिवार छत पर सोया रहा, घर खंगाल ले गए चोर
मिर्जापुर, जून 15 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरुआ गांव में शनिवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के शेरुआ गांव में शिवप्रकाश सिंह का मकान है। शनिवार देर शाम परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। रात में परिवार के सदस्य छत पर सोते रहे, उधर चोरों ने घर को खंगाल डाला। मकान के कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिया। सुबह शिवप्रकाश की नींद खुली तो वह छत से नीचे आए। अंदर सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। कमरे का ताला टूटा और नगदी समेत आभूषण गायब थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.