रांची, जनवरी 19 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला प्रशासन चोर गिरोह से बरामद बच्चों को बेहतर जिंदगी देने की पहल शुरू कर दी है। प्रशासन न सिर्फ उनकी देखरेख करेगी, बल्कि उनकी शिक्षा का भी इंतजाम करने की तैयारी कर रही है। बच्चों की पढ़ाने के लिए बेहतर शिक्षकों की प्रतिनियुक्त की जाएगी। बच्चों की देखरेख की जिम्मेवारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सौंपी गई है। ये जानकारी उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दी। डीसी ने कहा है कि जब तक परिजन बच्चों को अपने साथ नहीं ले जाते हैं, तब तक वे शेल्टर होम में रहकर पढ़ाई करेंगे। साथ ही बच्चों पर पड़े मानसिक प्रभाव को देखते हुए उनके लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श (साइकोलॉजिकल काउंसलिंग) की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए सदर अस्पताल और रिम्स के मनोचिकित्सकों और काउंसलर्स की मदद ली जाएगी। प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.