बागपत, मई 8 -- चांदीनगर। ढिकौली गांव में एक मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों मकान के अंदर सोए परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने थाने पर घटना की तहरीर दे दी है। ढिकौली निवासी शकील पुत्र नसीम का घर मेन बाजार मोहल्ले में है। नसीम ने बताया कि वह पत्नी सन्नो, बेटे रशीद और अरमान व बेटी सानिया के साथ घर पर सोया हुआ था। रात्रि करीब दो बजे पत्नी सन्नो की आंख खुली, तो उसने दो चोर घर से जाते हुए देखे। जिसके बाद उसने उसने पति को आवाज लगाई, लेकिन वह बेहोश पड़े थे। उसने शोर मचाया, तो आस पडौस के लोग मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश की। काफी दूर तक उन्होंने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। परिजनों ने मकान के अंदर रखा सामान देखा, तो अलमारी खुली पड़ी थी। जिसमें रखे 40 हजार रुपये, व ...