नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में गुरुवार रात को नौकर ने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया। करीब 20 लाख रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार गोल्फ लिंक रोड पर पीड़ित कारोबारी का परिवार रहता है। परिवार ने जानकार शख्स से सुशील कुमार नाम के नौकर को घरेलू कामकाज के लिए रखा था। हालांकि इस नौकर का पुलिस से सत्यापन भी नहीं कराया था और न ही इसके बारे में कोई जानकारी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में पड़ोसी असद ने पुरानी रंजिश में ली बाप-बेटे की जान, आरोपी पकड़ासाथियों के साथ आया और लूट कर फरार हो गया जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गुरुवार रात करीब सात बजे कारोबारी, पत्नी, बहू और पोते के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान सुशील अपने चार साथियों के साथ...