चित्रकूट, सितम्बर 7 -- चित्रकूट। बाढ़ व मूसलाधार बारिश के दौरान मकान गिरने से दो लोगों की हुई मौत पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दोनो मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। शिक्षकों बाढ आपदा राहत के लिए मिलकर धनराशि जुटाई है। जिससे वह जगह-जगह प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान कर रहे है। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि बुधवल निवासी माताबदल की कच्ची दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई थी। इसी तरह विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय बसिंहा सावित्री देवी पत्नी शिवकरण यादव की नाले मे डूबने से मौत हुई थी। इसके अलावा गदाखान निवासी आयुष पुत्र मनोज सिंह व आयुष पुत्र सुरेश सिंह की नाला में डूबने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- राहत सामग्री बंटने की जानकारी पर तहसील परिसर में उमड़े प्रभावित इन सभी मृतक परिवारों को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सह...