परिवार को पीटाकर युवक को छत सें फेंका
झांसी, सितम्बर 9 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के मुराटा गांव में रंजिशन घर में घुसकर दबंगों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे को छत से फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मैथली पत्नी कालका प्रसाद ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि करीब दो साल पहले उनके बेटे रमन और गांव के व्यक्ति की नाबालिग बेटी अपनी मर्जी से घर से चले गए थे और मंदिर में शादी कर ली थी। इसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर रमन को जेल भेज दिया था। करीब चार महीने पहले जमानत पर बाहर आने के बाद रमन राजस्थान में मजदूरी कर रहा था। रक्षाबंधन के मौके पर वह अपने गांव वापस आया था। पीड़िता का आरोप है कि 7 सितंबर की शाम करीब 6 बजे युवती अचानक उनके घर पहुंची और एक कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.