प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के रूप का पुरवा बेती गांव निवासी बृजेन्द्र यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि 18 जून की सुबह नाली के विवाद में गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे आकर गालियां देने लगे। गालियों का विरोध करने पर लोग उसे और उसके भाई बृजेश यादव को लाठी से पीटने लगे। शोर सुनकर बीच बचाव को दौड़ी उसकी मां राजपति देवी, पत्नी शीला यादव, भाभी मंजू देवी, बेटी जाह्नवी को भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित बृजेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने ओम प्रकाश यादव, अतुल यादव, दीपक यादव, सुरेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...