प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- हीरागंज। महेशगंज थानाक्षेत्र के पूरे धूनू डेरवा गांव निवासी रामचन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साइबर अपराध से रुपये कट जाने के मामले में गांव के कुछ लोग लाठी व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो हमला कर दिया। उसे, उसकी मां सुशीला देवी, पिता बाबूलाल, पत्नी सुमित्रा और बेटे पुनीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित रामचन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने संदीप, प्रदीप, मोतीलाल और जवाहर लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट, चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...