परिवार को पीटने, तोड़फोड़ और लूटने में प्रधानपति समेत 12 पर केस!
कौशाम्बी, जून 3 -- कब्जेदारी को लेकर घर में घुसकर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की पिटाई की गई। हमलावरों ने घर का सामान तोड़ने के साथ लूटपाट भी की। मामले में अदालत के आदेश पर प्रधानपति समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर निवासी 60 वर्षीय मीना देवी ने बताया कि परिवार के मिठाई लाल को कोई संतान नहीं थी। उसने उनकी जमीन में कॉलोनी का निर्माण कराया था। पीड़िता के मुताबिक, मिठाई लाल की मौत के बाद कॉलोनी पर उनका कब्जा हो गया। आरोप है कि अब ग्राम प्रधान के पति राज सिंह आदि कॉलोनी पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर 24 अप्रैल 2026 की रात विपक्षियों ने घर में घुसकर पीड़ित महिला तथा उसके पति लवकुश सिंह व बेटे पंकज सिंह की पिटाई शुरू कर दी। लाखों रुपये कीमत का घर का सामान तोड़ दिया। दो लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.