प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के बहरिया समसपुर गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी दिलीप कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया। बताया कि 30 मई को उसके घर में लगी खिड़की के विवाद में पड़ोसी एक जुट होकर लाठी डंडे तमंचे लेकर उसके घर पहुंचते ही गालियां देने लगे। गालियों का विरोध करने पर वह लोग लाठी डंडे लात घूंसो से हमला कर दिया। जिससे वह और परिवार के अमन पाण्डेय घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग तमंचा दिखाते जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता ने मामले की नामजद शिकायत किया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने विकास दूबे, विनायक दूबे, बृजेश दूबे, नवनीत दूबे, धर्मेश दूबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...