फतेहपुर, मार्च 28 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर प्रेमी संग फरार हो गई। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात युवती ने भोजन में नींद की गोलियां मिला दीं, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसी दौरान हथगाम क्षेत्र के देवकली निवासी युवक घर पहुंचा और नगदी-जेवर के साथ युवती को लेकर चला गया। सुबह होश आने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...