मुरादाबाद, फरवरी 17 -- ब्लॉक क्षेत्र के पसियापुरा पदार्थ गांव स्थित रामसरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदुस्तान में हिंदू समाज के लिए निरंतर प्रयासरत है और आज हिंदू संघ की बदौलत गर्व से कह सकते हैं कि हम हिंदू हैं। उन्होंने पांच सूत्रों को जीवन में अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष अवश्य लगाएं, हवन कराएं, परिवार को जोड़कर रखें और एक ही थाली में खाना खाएं, जातिवाद छुआछूत की बीमारी खत्म करें। उन्होंने मुगलों के नाम पर शहरों के नाम रखने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जब पाकिस्तान में छत्रपति शिवाजी जैसे महापुरुषों के नाम पर कोई शहर नहीं है तो हिंदुस्तान में मुगलों के नाम पर शहर के नाम नहीं होने चाहिए। इ...