सोनभद्र, मार्च 26 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार की रात चोरों ने एक सर्राफा व्यापारी के घर घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी चोरी कर ली। चोरी के दौरान चोरों ने परिवार के सदस्यों को उनके ही कमरे में बाहर से बंद कर दिया, जिससे वे किसी प्रकार का विरोध न कर सकें। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित की मानें तो चोर देर रात घर में घुसे और सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर के एक कमरे में रखे बक्सों और आलमारियों को खंगाल डाला। इस दौरान कपड़े और अन्य सामान को भी अस्त-व्यस्त कर दिया गया। पीड़ित दिनेश वर्मा ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद ऊपर सोने चले गए थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब उनकी नींद खुली और उन्होंने दरवाजा खो...