कन्नौज, जून 29 -- गुरसहायगंज। नगर के मोहल्ला आजाद नगर में कुछ लोगों ने एक परिवार के दरवाजे पर जाकर गाली गलौज किया और पति-पत्नी के साथ उसके बच्चों के साथ मारपीट की। घटना के संबंध में मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामकिशोर खटिक ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की शाम पडोसी अनिल पुत्र नरवेश, रजनी पत्नी अनिल आदि ने मेरे दरवाजे पर आकर गाली गलौज किया। जब उसने विरोध किया तो उसे व उसकी पत्नी पत्नी ज्योति व पुत्र अंश को मारा पीटा। और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस का कहना है की घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिलारी में घर में घुसकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...