रुद्रपुर, मार्च 30 -- किच्छा। बाइक के टायर से कीचड़ लगने का विरोध करने पर बाइक सवारों ने परिवार के साथ मारपीट की। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शमशाद हुसैन पुत्र मोहम्मद नवी निवासी ग्राम विया अकबर नकटपुरा सितारगंज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 27 मार्च रात्रि साढ़े आठ बजे वह अपनी पत्नी, पुत्र व दो पुत्रियों के साथ अपने दामाद जाकिर निवासी सिरौली के घर से वापस आ रहा था। इस बीच दामाद के घर से कुछ दूरी पर समी और फैज निवासी सिरौली बाइक पर सवार होकर तेजी से आ रहे थे। जिसके कारण बाइक के टायर से कीचड़ उछल कर शमशाद व उसके परिवार के ऊपर आयी। आरोप है कि विरोध करने पर समी और फैज ने अपने साथियों के साथ मिलकर शमशाद व उसके परिवार के साथ धारदार हथियारों से मारपीट की। इस घटना में शमशाद के पुत्र राजिक का सिर फट गया और परिवार ...