रुडकी, सितम्बर 26 -- पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कलां निवासी पिंकल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर को वह अपने घर पर बच्चों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी काशी उर्फ विकास, रोमित, मोनू, महरबंद समेत अन्य लोग घर में घुस आए और गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में तोड़फोड़ की कोशिश भी की। आरोप लगाया है कि आरोपी परचून की दुकान की आड़ में अवैध शराब भी बेचते हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.