कन्नौज, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के नगला मधई गांव के रहने वाले बुजुर्ग ने डीएम को भेजे शपथपत्र में चेतावनी दी है कि यदि 17 अप्रैल तक बेहटा खास के चकमार्ग से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया, तो वह अगले दिन 18 अप्रैल से परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बेहटा खास के मजरा नगला मधई निवासी रतीराम पाल पुत्र दर्शन सिंह पाल ने जिलाधिकारी को भेजे शपथ पत्र में कहा है कि वर्ष 2023 की अंतिम जांच रिपोर्ट के नजरी-नक्शा के अनुसार गाटा संख्या 587 सरकारी चकरोड से गाटा संख्या 639 चकमार्ग के बीच की दूसरी अभिलेखों में दर्ज है। गाटा संख्या 985 अभिलेखों में रास्ते के रूप में दर्ज है। जबकि गाटा संख्या 639 चकमार्ग पर पक्का अवैध निर्माण है। उन्होंने जिलाधिकारी से गाटा संख्या 639 पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.