देवरिया, जून 28 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार देर शाम डांसर हत्याकांड के मृतक सोनू गौड़ के परिजनों से मिलने सिसवा गांव के फरेन्दहा टोला पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के फरनाहा टोला निवासी सोनू गौड़ बतौर कलाकार कार्य करता था। कुछ दिन पहले वह बिहार के कटेया थाना क्षेत्र स्थित पटौहवा गांव में नाच कार्यक्रम में गया था, जहां बदमाशों ने उसके पेट में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मंत्री सूर्य प्रताप शाही मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। बिहार सरकार से बात कर आरोपियों को कड़ी ...