कौशाम्बी, जून 16 -- करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 13 जून की रात वह घर से कुछ देरी पर रहने वाले अपने बीमार जेठ का हाल लेने चली गई थी। इस दौरान घर पर मौजूद 14 साल की बेटी को परिवार का ही युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोर घर से लापता, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...