संभल, मार्च 6 -- चन्दौसी, संवाददाता। कोतवाली के गांव मौजमपुर में गुरुवार की रात एक परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी विजय पुत्र हरचंदी गुरुवार की रात 8 बजे कुएं पर बैठा था। इसी दौरान वहां उसका पड़ोसी पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसकी जानकारी जब विजय के भाई सुरेश व भतीजों विनीत, गौरव को हुई तो सभी आरोपी के घर शिकायत करने पहुंच गए। वहां चारों लोगों को दूसरे पक्ष ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया । सभी घायल कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल सरकारी अस्पताल में कराया है। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला...