मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। परिवार की बागडोर स्त्री या पुरुष के हाथों में है, जनगणना में इसकी पड़ताल की जाएगी। जनगणना 2027 को लेकर यह निर्देश दिया गया है। 17 अप्रैल से स्वगणना शुरू होगी। इसमें क्या-क्या सवाल रहेंगे और इसके बाद होने वाले मकान सूचीकरण में क्या-क्या जानकारी लेनी है, इसकी गाइडलाइन जारी की गई है।परिवार के भोजन में मुख्य अनाज क्या है, यह भी जनगणना में दर्ज किया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसका निर्देश सभी जिलों के डीएम को दिया है। मकान सूचीकरण से पहले स्वगणना होनी है। स्वगणना 17 अप्रैल से एक मई तक होनी है। मकान सूचीकरण का काम दो मई से 31 मई तक चलेगा।घर के फर्श, छत की सामग्री का भी लिया जाएगा ब्यौराराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निर्देश दिया है कि घर के फर्श, छत की सामग्री, घर का उपयोग, इन सबका...