कौशाम्बी, फरवरी 26 -- भरवारी के पुरानी बाजार मोहल्ले की साबिरा ने बताया कि 23 फरवरी को पड़ोसी वकील अहमद रंजिश के चलते गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर अपने बेटे छोटू, साकिब, परिवार के सुहेल व अन्य के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के परिवारीजनों को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.