लखनऊ, मई 18 -- परिवार की नोक झोक ने गुदगुदाया लखनऊ, कार्यालय संवाददातायूपीएल स्टूडियों की ओर से नाटक टेबुला रासा का मंचन अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह में किया गया। पारिवारिक हास्य नाटक का निर्देशन विकास श्रीवास्तव ने किया। कहानी में रोजमर्रा के पारिवारिक रिश्तों, हल्की फुल्की नोकझोक, भावनात्मक पलों और जीवन के सहज हास्य को बेहद रोमांचक अंदाज में दिखाया। मंच पर संजीव मिश्रा, पूजा श्रीवास्तव, ईशान गुलाटी, रिचा खरे सक्सेना ने अभिनय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...