जौनपुर, दिसम्बर 31 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक पैलेस में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता काशी यूनिवर्सल फाउंडेशन ट्रस्ट वाराणसी की डायरेक्टर नूतन नंदा ने कहा कि परिवार समाज की सबसे मजबूत इकाई है और परिवार एकजुट हो तो समाज भी मजबूत रहता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हिंदू समाज का एकजुट होना आवश्यक है। अध्यक्षता श्री रामदूतम ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष कथावाचक निर्मल शरण महाराज ने की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी और विभीषण दोनों भक्त थे, किंतु विभीषण के देशद्रोह के कारण उनकी पूजा नहीं होती। इसलिए देश के प्रति निष्ठा सर्वोपरि है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य साधना गुप्ता तथा समाजसेवी हीरालाल गौतम मौजूद रहे। संचालन राजेश उमर वैश्य ने की। आयोजन दुर्गेश गुप्ता ने की। कार्यक्रम में राजकुमार भोज्यवाल, ब...