कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला अध्ययन केंद्र, विधिक सहायता क्लीनिक, मिशन शक्ति और गर्ल्स हॉस्टल के साथ नीमा महिला फोरम की मदद से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, डॉ. नीरजा दुबे ने किया। डॉ. बबीता सिंह ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के महत्व पर जोर दिया। कहा, महिला आयोग में कोई लंबित मामले नहीं हैं। आयोग को "परिवार आयोग" के रूप में देखा जा रहा है, जो इस संकल्प के साथ कार्य कर रहा है कि अंतिम महिला के आत्मनिर्भर बनने तक हर मुद...