कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, संवाददाता। करौली शंकर महादेव को श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) का महामंडलेश्वर चुना गया है। हरिद्वार में देशभर से पहुंचे साधू-संतों ने हरिद्वार स्थित अखाड़ा पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी। विधि-विधान से तिलक, चादर और पट्टाभिषेक किया गया। उन्होंने कहा नई जिम्मेदारी संग वह परिवारों में धर्म और संस्कार की स्थापना को लेकर काम करेंगे। श्री करौली शंकर महादेव धाम, मिश्री मठ के परमाध्यक्ष करौली शंकर महादेव का विधि-विधान से तिलक, चादर और पट्टाभिषेक अखाड़े के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मुखिया महंत भगतराम, आकाश मुनि, मंगलदास, अध्यक्ष महंत धूनीदास, सचिव मुखिया महंत जगतार मुनि और अध्यक्ष महंत गोपाल दास समेत अन्य संत मौजूद रहे। मुखिया महंत ने करौली शंकर को योग, मंत्र, दीक्षा, ध्यान, साधना और भारतीय संस्...