सिमडेगा, मई 4 -- प्रखंड के जामपानी स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में पिताओं के आदर्श संत जोसेफ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर दो दिवसीय प्रार्थना सभा एवं बिनती उपवास का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- चंदवा पल्ली में धूमधाम से मनाया गया संत जोसेफ पर्वकार्यक्रम की अगुवाई कार्यक्रम की अगुवाई अनमोल सुरीन एवं फादर आनंद प्रकाश बा: ने की। दोनों धर्मगुरुओं ने प्रवचन के माध्यम से पिताओं को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाते हुए संत जोसेफ के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। पर्व के मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित सह डीन फादर गाब्रिएल डुंगडुंग ने अपने संदेश में कहा कि कैथोलिक चर्च संत जोसेफ को पिताओं का आदर्श, परिवारों और श्रमिकों का संरक्षक संत मानता है। यह भी पढ़ें- परिवार में प्रेम और संस्कार का वातावरण बनाएं : ओलिवरसंत जोसेफ द वर्कर का पर...