परिवारीजनों ने महिला को जमकर धुना
बांदा, जून 27 -- बांदा। अतर्रा थाने के अइचोरा गांव निवासी वीरेंद्र ने छोटे भाई सहित चार के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार को शाम उनका पुत्र छोटे भाई पुष्पेंद्र के घर पर था। तभी पत्नी सुनीता उसे खाना खिलाने पुष्पेंद्र के घर पहुंची। वहां पुष्पेंद्र, मां गौरा देवी, पिता हर प्रसाद व बहन रेनू ने मिलकर सुनीता की लात-घूसों से जमकर पिटाई की। वह बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- हिस्सा बंटवारा को लेकर महिला कि सरिया से पिटाई, चार पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.