रामगढ़, जून 2 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी अंतर्गत गुरुद्वारा कॉलोनी नया नगर बरकाकाना में पारिवारिक विवाद में सोमवार को दो सगी बहनें घायल हो गई। इस संबंध मंजू चौधरी ने ओपी में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें भसुर, भतीजा और भतीजे की पत्नी को आरोपी बनाया गया है। मंजू चौधरी ने बताया कि सोमवार को ड्यूटी से दोपहर के समय घर पहुंची। इस दौरान एकाएक उनके ऊपर हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी छोटी बहन संगीता चौधरी के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट होने से घायल मंजू चौधरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के दूसरे दिन मंगलवार सुबह उनकी छोटी बहन संगीता के साथ फिर से मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आवेदन ओपी पुलिस को दिया गया है। दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक क...