समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- सिंघिया। थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव में एक महिला ने बुधवार की देर शाम परिवारिक कलह से तंग आकर बिषपान कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया कि उसके घर किसी बात क़ो लेकर परिवारिक विवाद हुआ था। जिसके उपरांत महिला ने घर में रखे कीटनाशक दवा पी ली। जिसे परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया। जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सीएचसी में इलाज के लिए लाया। जहां चिकित्सक डा. अविनाश तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब तक शव लेकर परिजन घर चले गये थे। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...