सहरसा, मार्च 13 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लगमा गांव के वार्ड नंबर 10 में बुधवार की देर रात पारिवारिक कलह से परेशान 45 वर्षीय धर्मवीर झा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रमेश झा के पुत्र के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह उस समय हुई जब मृतक का पुत्र सत्यम कुमार अपने पिता के लिए चाय लेकर घर गया। कमरे में प्रवेश करते ही उसने देखा कि उसके पिता पलंग पर मच्छरदानी लगाने वाली पट्टी के सहारे गमछे से लटके हुए हैं। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने गमछा खोलकर शव को नीचे उतारा। परिजनों के अनुसार धर्मवीर झा और उनकी पत्नी शिल्पी देवी के...