कौशाम्बी, जनवरी 7 -- चरवा थाने के अरई सुमेरपुर गांव में बुधवार दोपहर अधेड़ ने परिवारिक कलह से आजिज आकर फांसी लगाकर जान दे दी। शव फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरई सुमेरपुर गांव निवासी अजय गुप्ता मिठाई बनाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी अयंती देवी अपने तीन बच्चों, दो बेटियां (15 वर्ष व 12 वर्ष) और एक बेटा (8 वर्ष) के साथ पति से अलग प्रयागराज में रहती थी। त्योहार मनाने के लिए वह बच्चों संग दो दिन पहले अरई सुमेरपुर आई थी। त्योहार के अगले दिन अजय ने पत्नी से आग्रह किया कि वह बच्चों के साथ अब प्रयागराज न जाकर यहीं उसके साथ रहे, लेकिन पत्नी ने इस पर सहमति नहीं जताई और अजय को बताए बिना बच्चों को लेकर वापस प्रयागराज चली गई। पत्नी के जाने के कुछ घंटों ब...