नई दिल्ली, जनवरी 24 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश दिवस 2026 समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। लखनऊ में प्रेरणा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 2014 से लगातार भाजपा का साथ दिया अगला साल चुनावी साल है एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बहुमत की भाजपा की सरकार बनाएं। अमित शाह पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आए। उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमले बोले। विपक्ष पर गरजते हुए गृहमंत्री ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा जैसी परिवारवादी पार्टियां उत्तर प्रदेश का कल्याण नहीं कर सकती। यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया। यहां डिफेंस कॉरिडोर स्थापित हुआ जिसमें ब्रह्मोस बनी। अमित शाह...