छपरा, मार्च 20 -- फोटो नाम से छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के रिविलगंज बाजार निवासी और बिहार सरकार में परिवहन सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस राजकुमार की माता उमा देवी का बुधवार की शाम निधन हो गया। रिविलगंज के सरयू नदी स्थित घाट पर गुरुवार की देर शाम पिता रणजीत प्रसाद ने मुखाग्नि दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवहन सचिव बुजुर्ग पिता के बाद सभी धार्मिक कर्मकांड की जिम्मेवारी अब खुद संभालेंगे। सचिव की मां के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक है। सरयू तट पर पूरे विधि-विधान के साथ हुए अंतिम संस्कार में आरा, पटना, शिवहर, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों से आये हजारों शुभचिंतकों और मित्र शामिल हो कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। उमा देवी एक धर्मपरायण व समाजसेवी महिला के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने अपना जीवन गरीबों, असहायों और जरूरतमं...