लखनऊ, फरवरी 1 -- उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाहियों की भर्ती में भी अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी है। शासन ने इस संबंध में परिवहन निगम मुख्यालय को पत्र भेजा है। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है। यूपी सरकार ने पिछले साल पुलिस में भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी। अग्निवीरों का पहला बैच इसी साल रिटायर हो रहा है। चार साल का कार्यकाल पूरा कर निकलने वाले अग्निवीरों में कुछ सेना में स्थायी कर दिए जाएंगे और बाकी को राज्य सरकारों में नौकरी के लिए प्राथमिकता देने की बात कही गई थी। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश शासन ने परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाहियों की भर्ती में इन अग्निवीरों को प्राथमिकता के आधार पर अगली भर्तियों में आरक्षण देने का फैसला किया है। यह भी पढ़ें- घूसखोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.