बलिया, नवम्बर 27 -- बलिया, संवाददाता। परिवहन निगम में अनुबंधित बसों के भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में क्षेत्रीय प्रबंधक ने पत्र भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद से परिवहन निगम में खलबली मची हुई है। बलिया डिपो की अपनी बसों के अलावा कई अनुबंधित गाड़ियों का परिचालन किया जाता है। अनुबंधित बसों के चालक-परिचालक और वाहन स्वामी से मिलकर परिवहन निगम के अधिकारी-कर्मचारी भुगतान में गड़बड़ी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस मामले की जानकारी हुई तो जांच की गयी। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक (आजमगढ़) एमके वाजपेयी ने एआरएम बलिया को पत्र भेजकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आरएम के अनुसार सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक (वित्त) आजमगढ़ ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि 24 अगस्त 2025 को बलिया डिपो की अनुबन्धित बस (संख्या यूपी 60एटी-54...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.