पटना, अप्रैल 7 -- परिवहन विभाग ने 17 अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, करारोपण पदाधिकारी और मोटर यान निरीक्षकों को जिला परिवहन पदाधिकारी और समकक्ष के रूप में प्रोन्नत किया है। आठ वर्ष की सेवा के बाद ही एमवीआई को डीटीओ के समकक्ष प्रोन्नत किया जाता है। विभाग ने 14 वर्ष के बाद अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। जिन्हें पदोन्नति मिली है, उनमें उपेन्द्र राव, अर्चना कुमारी, बिनोद कुमार, संजीव कुमार सिंह, संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, गौतम कुमार, कुमार विवेक, रंजीत कुमार, संजय कुमार टाइगर, निशांत कुमार, दिव्य प्रकाश, अमिताभ कुमार, कौशल किशोर त्रिपाठी, मृत्युंजय कुमार सिंह, संजय कुमार अश्क और राकेश कुमार शामिल हैं। पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में इन अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है। सभी अधिकारियों के पद को जिला परिवहन पदाधिकारी के तौर पर उत्क्रम...