रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में 7 करोड़ 95 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। विभाग की ओर से एक अप्रैल से फरवरी तक कुल 42,215 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 3,301 वाहनों को सीज भी किया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार ओवरलोडिंग के मामले में 1,377 भारी वाहनों के चालान किए गए। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर सबसे अधिक 15,662 चालान काटे गए। इसके अलावा ओवरस्पीड में 12,114 वाहनों के चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 629 चालान किए गए। बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 3,411, बिना फिटनेस 1,835 और बिना परमिट वाहन चलाने पर 1,036 वाहनों के चालान किए गए। वहीं टैक्स जमा न होने पर 4,020 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त ड्रंक एंड ड...