रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई अपील के तहत परिवहन विभाग ने शनिवार को 'नो व्हीकल डे' मनाया। इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और पैदल कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के समीप रहने वाले कई अधिकारी और कर्मचारी पैदल ही पहुंचे। परिवहन विभाग के प्रमुख राजेश गुप्ता ने बताया कि भविष्य में यथासंभव सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें- एएसपी तीन किमी पैदल चलकर पहुंचे कार्यालय इस दौरान सहायक परिव...