हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम ने दैनिक आय का लक्ष्य तय किया। इसके अनुसार देहरादून मंडल को 125.93, नैनीताल मंडल को 92.65 और टनकपुर मंडल को 40.44 लाख रुपये प्रतिदिन आय का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए सभी मंडलों को पत्र जारी कर महाप्रबंधक संचालन ने लक्ष्य के अनुसार आय अर्जित करने के निर्देश दिए हैं। लगातार घाटे में जा रही रोडवेज बसों की आय बढ़ाने के लिए प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मंडल के अनुसार हर दिन आय का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। प्रदेश के सभी डिपो से संचालित होने वाली बसों से हर दिन 258.98 लाख रुपये की आय का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि डिपो के अनुसार हर दिन आय का ब्योरा देखा जाएगा...