रुद्रपुर, जनवरी 28 -- रुद्रपुर। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर बिना टैक्स, बिना फिटनेस, बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर 6 वाहनों को सीज कर 12 वाहनों के चालान किए। सीज किए वाहनों में 2 हल्के भार वाहन, 2 बड़े भार वाहन और 2 यात्री वाहन शामिल हैं। ये सभी वाहन बिना कागजातों के संचालित हो रहे थे। इन पर 80 हजार का जुर्माना लगाया गया है। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.