हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित रखने के लिए जिले में परिवहन विभाग ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर 65 वाहनों के चालान काटे। कुमाऊं आयुक्त और डीएम के निर्देश पर आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी संभाग के नेतृत्व में पांच टीमों ने विभिन्न मार्गों पर कार्रवाई की। अभियान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भागीदारी की। कालाढूंगी व कैंचीधाम में विशेष निगरानी कालाढूंगी क्षेत्र में एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस टीम के साथ चलाए गए अभियान में अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के चालान किए गए और एक वाहन सीज किया गया। इसी तरह कैंचीधाम और गरमपानी क्षेत्र के पहाड़ी मार्गों पर भी ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.