बदायूं, मार्च 19 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान कुल 41 स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें एक स्कूल बस की फिटनेस फेल पाई गई। विभाग की इस औचक कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। अभियान का नेतृत्व कनिष्ठ सहायक शुभम शाक्य और वरिष्ठ सहायक ज्ञानेंद्र प्रकाश की टीम ने किया। अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी कि बिना वैध फिटनेस और परमिट के कोई भी वाहन सड़क पर न उतारा जाए। टीम ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन टीम के अनुसार, विद्यार्थियों की जान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.