कटिहार, अप्रैल 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड राजस्व वसूली की है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक परिवहन विभाग को 67 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। 31 मार्च तक विभाग ने मुख्यालय स्तर से दिए गए लक्ष्य के विरूद्ध 152.90 प्रतिशत अधिक राजस्व की वसूली की। हाल के वर्षों में परिवहन विभाग द्वारा किसी वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक राजस्व की वसूली की गई है। विभाग द्वारा चालान, शुल्क, बकाया शुल्क सहित अन्य मद में 102 करोड़ से अधिक के राजस्व की वसूली की गई है। इसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान मद में 13 करोड़ 50 लाख 19 हजार रूपया भी शामिल है। परिवहन विभाग द्वारा सावधिक कर, एक मुश्त कर सहित अन्य मद में राजस्व की वसूली की गई। निलामपत्र वाद से किसी तरह की राशि वसूली नहीं हुई है।जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर...