रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 32 वाहनों के चालान कर 2 वाहनों को सीज किया गया। रविवार को तीन सचल दलों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों में खनन में लिप्त ओवरलोड भार वाहनों, भार वाहनों में बिना तिरपाल ढक कर उपखनिज का परिवहन करने, बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रुद्रपुर-गदरपुर क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी गोविन्द सिंह के नेतृत्व में 19 वाहनों का चालान कर 2 वाहनों को सीज किया गया। सितारगंज क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व में 13 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने कहा कि ओवरलोड भार वाहनों, खनन में लिप्त भार वाहनों और मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.