चंदौली, मार्च 19 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शासन और मुख्यालय के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बुधवार को विशेष अंतर्जनपदीय अभियान चलाया गया। उक्त अभियान उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) भीमसेन सिंह के नेतृत्व में चला। जिसमें वाराणसी और मिर्जापुर संभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्रवर्तन टीम ने कुल 15 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर उन्हें बंद कर दिया, जबकि 20 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। उप परिवहन आयुक्त भीमसेन सिंह ने बताया कि ये वाहन न केवल ओवरलोड थे, बल्कि सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी कर रहे थे। जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। पकड़े गए सभी 15 वाहनों को संबंधित थानों में सीज कर दिया गया है। सा...